लाइव न्यूज़ :

बच्चे को जन्म दें या न दें, चाहे सरोगेसी का रास्ता चुनें?, 26 सप्ताह अवकाश 3 साल में कभी भी ले कर्मचारी, इटर्नल लिमिटेड की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 16:19 IST

कंपनी ने बयान में कहा कि यह नीति लैंगिक भेदभाव के बिना सभी माता-पिता का समर्थन करती है चाहे वे बच्चे को जन्म दें या न दें ..चाहे वे बच्चे का गोद लें या सरोगेसी का रास्ता चुनें।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिक ‘पैरेन्टिंग’ के बारे में हमारी विकसित होती समझ को दर्शाती है।प्रत्येक व्यक्ति कार्यस्थल और घर दोनों जगह समर्थित और सशक्त महसूस करे।परिवार की जरूरतें जन्म के तुरंत बाद की अवधि से कहीं अधिक होती हैं।

नई दिल्लीः इटर्नल लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने बच्चे के जन्म के समय मिलने वाले 26 सप्ताह के अवकाश के लिए एक नया ढांचा पेश किया है। इसके तहत इन अवकाशों का इस्तेमाल कर्मचारी अब तीन साल में कर पाएंगे और इसमें बच्चे के जन्म से पहले अवकाश लेने का विकल्प भी है। इटर्नल के पास खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो और ‘क्विक कॉमर्स’ ब्लिंकिट का स्वामित्व है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह नीति लैंगिक भेदभाव के बिना सभी माता-पिता का समर्थन करती है चाहे वे बच्चे को जन्म दें या न दें ..चाहे वे बच्चे का गोद लें या सरोगेसी का रास्ता चुनें।

इटर्नल की उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) निहारिका मोहंती ने कहा, ‘‘ यह नई नीति न केवल आधुनिक ‘पैरेन्टिंग’ के बारे में हमारी विकसित होती समझ को दर्शाती है, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है जहां प्रत्येक व्यक्ति कार्यस्थल और घर दोनों जगह समर्थित और सशक्त महसूस करे।’’

कंपनी ने कहा कि उसकी नीति में यह परिवर्तन इटर्नल के अभिभावक समुदाय के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद आया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि परिवार की जरूरतें जन्म के तुरंत बाद की अवधि से कहीं अधिक होती हैं।

बयान के अनुसार, ‘शोध से पता चलता है कि करीब 75 प्रतिशत कामकाजी माता-पिता न केवल शुरुआती महीनों में बल्कि अपने बच्चे के तीन साल के होने तक करियर की जिम्मेदारियों और पारिवारिक जीवन के बीच फंसे हुए महसूस करते हैं।’

टॅग्स :बेबी केयरबच्चों का विकास
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेगढ़चिरौलीः हाय रे देश, प्रसव सुविधा नहीं?, 6 KM पैदल चलने के बाद 9 माह की गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ता संतोष किरंगा की मौत

ज़रा हटकेशून्य से 23 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान, तूफानी मौसम और फिसलन भरी सड़क, कार में बच्चे का जन्म, अस्पताल पहुंचाकर मसीहा बने भारतीय मूल के टैक्सी चालक हरदीप सिंह तूर

ज़रा हटकेकार्टून बंद कर खाना खाओ?, मां ने डांटा तो 7 साल की बेटी घर छोड़कर निकली?, सीसीटीवी कैमरों की जांच, 4 घंटे बाद मिली?

स्वास्थ्यगर्मियों या जाड़े की छुट्टियां शुरू होते ही माता-पिता को चिंता, क्या बच्चों को थोड़ी-बहुत पढ़ाई या स्कूल का काम करना चाहिए?, हल्का-फुल्का प्रयास ही पर्याप्त?

स्वास्थ्यमाता-पिता बनना आपके जीवन में बड़ा बदलाव?, क्या है “पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन”?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?