लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI 400 से ऊपर, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 17, 2025 20:40 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार हुआ और एक्यूआई 351 दर्ज किया गया, जो अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जबकि वजीरपुर और बवाना क्षेत्र 400 से ऊपर के एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में बने रहे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI 400 से ऊपर, देखें वीडियो

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार हुआ और एक्यूआई 351 दर्ज किया गया, जो अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जबकि वजीरपुर और बवाना क्षेत्र 400 से ऊपर के एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में बने रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा, 24 घंटे का औसत 351 रहा, जो रविवार को दर्ज 377 से थोड़ा बेहतर है। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों से पता चला कि केवल दो निगरानी स्टेशनों - वजीरपुर और बवाना में एक्यूआई रीडिंग 400 से ऊपर 'गंभीर' श्रेणी में दिखाई दी, यह आंकड़ा वजीरपुर में 405 और बवाना में 407 रहा। इसके विपरीत, शहर के 39 में से 11 स्टेशनों ने रविवार को 'गंभीर' एक्यूआई दर्ज किया।

सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है। इस बीच, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे द्वारा वायु गुणवत्ता विश्लेषण और पूर्वानुमान के लिए उपयोग की जाने वाली प्रणाली, निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) ने दिखाया कि सोमवार को शहर के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का योगदान लगभग 18 प्रतिशत था, जबकि पराली जलाने का योगदान 8.2 प्रतिशत था। मंगलवार के लिए, इन मापदंडों के दिल्ली के प्रदूषण में क्रमशः 17.9 प्रतिशत और 8.3 प्रतिशत योगदान देने का अनुमान है। रविवार को उपग्रह से लिए गए चित्रों के अनुसार पंजाब में 95, हरियाणा में 47 और उत्तर प्रदेश में 461 खेतों में आग लगने की घटनाओं का पता चला। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, शहर का एक्यूआई अगले छह दिनों तक 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणDelhi Pollution Control Committeeनॉएडावायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?