लाइव न्यूज़ :

Delhi AQI: दिल्ली में गंभीर स्तर पर पहुंचा AQI, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2025 11:24 IST

Delhi AQI:रविवार (30 नवंबर) और सोमवार (1 दिसंबर) को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली थी; हालांकि, मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से 'बहुत खराब' हो गई।

Open in App

Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। इसी के साथ यहां लगातार दूसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। दिल्लीवासियों को विषाक्त हवा से रविवार (30 नवंबर) और सोमवार (एक दिसंबर) को थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई।

सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हल्के कोहरे का अनुमान जताया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणAir Quality Commissionदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?