लाइव न्यूज़ :

इंदौर में डॉक्टर की कोरोना वायरस से मौत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले- आप जैसे महामानव को कभी नहीं भूलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 18:23 IST

इंदौर में कोरोना वायरस से एक डॉक्टर की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप जैसे महामानव को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय डॉक्टर की गुरुवार को मौत हो गई।मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय डॉक्टर की गुरुवार को मौत हो गई। डॉक्टर की मौत के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टर को महामानव बताते हुए शोक व्यक्त किया और कहा कि आप जैसे महामानव को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है। इंदौर के 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, 'दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और कोविड-19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैं। आप जैसे महामानव को कभी भुलाया न जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!'

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 259 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता