लाइव न्यूज़ :

'कोरोना ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना', पीएम मोदी वाराणसी में डॉक्टरों से बात करते हुए भावुक, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2021 22:10 IST

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स से कोरोना के मुद्दे पर संवाद किया। इसी दौरान वे एक समय अपने संबोधन के समय भावुक भी नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते समय भावुक हुए पीएम मोदीपीएम नरेंद्र मोदी ने साथ ही कहा- यह संतोष का समय नहीं है और एक लंबी लड़ाई लड़नी हैपीएम मोदी ने कहा- इस दूसरी लहर में हम कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं, संक्रमण दर भी ज्यादा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोविड महामारी से असमय जान गंवाने वालों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टरों समेत, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मियों से संवाद करने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयासों से स्थिति को संभालने में काफी हद तक मदद मिली है लेकिन यह संतोष का समय नहीं है और एक लंबी लड़ाई लड़नी है। 

पीएम मोदी ने इसी कार्यक्रम में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी और भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।' 

पीएम मोदी ने साथ ही इस मौके पर डॉक्टरों और फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भूमिका के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, 'इस दूसरी लहर में हम एक साथ कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं। संक्रमण की दर भी ज्यादा है और मरीज भी लंबे समय तक अस्पतालों में रह रहे हैं।'   

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीका जरूरी: पीएम मोदी

कोरोना की दूसरी लहर में टीकाकरण से हो रहे फायदों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘टीके की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे अग्रिम मोर्चा पर तैनात कर्मी सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं। यही सुरक्षा कवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है।’ 

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अभी इन दिनों ब्लैक फंगस की एक और नई चुनौती भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए जरूरी सावधानी बरतनी है और व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमें अभी एक लंबी लड़ाई लड़नी है। अभी हमें ग्रामीण इलाकों पर भी बहुत ध्यान देना है। कोविड के खिलाफ गांवों में चल रही लड़ाई में आशा और एएनएम बहनों की भी भूमिका बहुत अहम है। मैं चाहूंगा कि इनकी क्षमता और अनुभव का भी ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जाए।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है