लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: संक्रमण के 18,711 नए मामले आए सामने, 100 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 10:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 18,000 से अधिक नए मामले सामने आए और इसी के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,12,10,799 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी देखी गई है और देश में अभी 1,84,523 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित हुए लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 96.95 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,711 नए मामले सामने आए तथा 100 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,57,756 हो गई।

इससे पहले, 29 जनवरी को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 18,855 थी।

देश में संक्रमित हुए 1,08,68,520 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, यानी देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.95 प्रतिशत है, जबकि मृत्यदुर 1.41 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में छह मार्च तक 22,14,30,507 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,37,830 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 100 लोगों की मौत हुई, उनमें से 47 मरीज महाराष्ट्र के थे। केरल में 16 और पंजाब में 12 मरीजों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,57,756 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 52,440, तमिलनाडु में 12,517, कर्नाटक में 12,359, दिल्ली में 10,919, पश्चिम बंगाल में 10,277, उत्तर प्रदेश में 8,729 और आंध्र प्रदेश में 7,173 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट में कहा कि उसके आकडों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी