लाइव न्यूज़ :

2024 में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी, नगालैंड में बोले अमित शाह

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 19:40 IST

नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 59 सीटों के लिए मैदान में कुल 183 उम्मीदवार हैं। 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने नगालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कियाकहा- पूरे देश में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही हैकहा- 2024 में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी

कोहिमा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नगालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही है।

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जबसे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता बने, तबसे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे गिरता चला गया है। जिस प्रकार की भाषा प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए इस्तेमाल की गई है, जनता इसे देख चुकी है। 2024 में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी। देश की जनता इसका हिसाब बैलेट बॉक्स के माध्यम से करेगी।"

अमित शाह ने आगे कहा, "मैं हमेशा से नागा समुदाय की जीवन जीने की पद्धति और उनके मजबूत चरित्र पर गर्व करता हूं। नागा समुदाय में महिलाओं का जो सम्मान है, उसकी पूरे देश भर में प्रशंसा हो रही है। इसलिए हमने श्रीमती कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है।"

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में होती थी तब उत्र पूर्व के विकास के लिए पांच साल में 2 लाख करोड़ रुपये खर्च होता था। लेकिन पीएम मोदी ने इतने ही समय में 7 लाख करोड़ रुपये खर्च कर पूर्वोत्तर के विकास को नई दिशा दी है।

बता दें कि नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 59 सीटों के लिए मैदान में कुल 183 उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ नैशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 23 सीटों पर जबकि एनपीएफ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2018 में हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा को 12 सीटें मिली थी। वहीं उसकी सहयोगी नैशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने राज्य की 18 सीटों पर कब्जा जमाया था। 

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?