लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साधा निशाना, कहा- "संघीय ढांचे के अनुरूप हर बात होनी चाहिए"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2023 16:38 IST

अमित शाह द्वारा दंगाइयों को उल्टा लटका देने वाले बयान पर नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में हम भाजपा के साथ थे। तब एक नेता (अश्विनी चौबे) के बेटा ने ही सांप्रदायिक तनाव कराया था। हम तो उसको भी गिरफ्तार करवाए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार ने कहा कि संघीय ढांचे के अनुरूप हर बात होनी चाहिए।अमित शाह के बिहार आने पर उन्होंने कहा कि उनकी मर्जी वे जितनी बार आएं। हम लोगों को इससे क्या आपत्ति होगी?नीतीश कुमार ने कहा कि दो लोग बिहार में इधर से उधर कर रहे हैं।

पटना: रामनवमी के मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि यह हिंसा साजिश के तहत करवाई गई है। 

इसकी जांच चल रही है और जल्द ही सच सामने आएगा। पटना में जगजीवन राम जयंती समारोह में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जानबूझकर बिहार का माहौल खराब किया जा रहा है। इसी वजह से रामनवमी के दौरान बिहार में प्रायोजित हिंसा कराई गई।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीख देते हुए कहा कि राज्य के मसलों पर बात करने के लिए उन्हें संविधान अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य में हुई हिंसा के मसले पर राज्यपाल से बात करने पर आपत्ति जताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि संघीय ढांचे के अनुरूप हर बात होनी चाहिए।

अमित शाह का राज्यपाल से बात करना गैरसंवैधानिक है। उन्हें पहले संविधान को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान को देख लीजिये। सिर्फ राज्यपाल से नहीं बात करना होता है बल्कि जो राज्य में सरकार में उससे बात की जाती है।

अमित शाह की ओर से नीतीश कुमार के लिए एनडीए में दरवाजा बंद होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "अरे उनका कौन सा दरवाजा है। अरे उनका कोई दरवाजा है? जरा उनसे पूछिए कि वो लोग कितने लोग थे, जब हम लोग गए तो कितना आदमी थी, भूल गए। आप सब लोगों को मालूम है ना।" अमित शाह के बिहार आने पर उन्होंने कहा कि उनकी मर्जी वे जितनी बार आएं। हम लोगों को इससे क्या आपत्ति होगी?

अमित शाह की राजनीतिक समझ पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा ये लोग कितने दिनों से हैं? भाजपा में जब अटल बिहारी वाजपेयी थे तब सब बढ़िया हो रहा था लेकिन ये लोग क्या कर रह हैं देखिये? उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जान-बूझकर माहौल खराब किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, अमित शाह द्वारा दंगाइयों को उल्टा लटका देने वाले बयान पर नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में हम भाजपा के साथ थे। तब एक नेता (अश्विनी चौबे) के बेटा ने ही सांप्रदायिक तनाव कराया था। हम तो उसको भी गिरफ्तार करवाए थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि दो लोग बिहार में इधर से उधर कर रहे हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि एआईएमआईएम क्या चीज है? केंद्र में सत्ताधारी दल का एजेंट है। कहां का रहने वाला है? भाजपा से अलग हुए तो हमसे मिलना चाहते थे, लेकिन हमने मना कर दिया।

दरअसल, ओवैसी ने पिछले दिनों हुई बिहार हिंसा के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं पिछले महीने सीमांचल दौरे के दौरान भी ओवैसी ने नीतीश कुमार को मुस्लिमों को ठगने वाला कहा था।

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहBihar BJPबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा