लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस दफ्तर में जमकर बवाल, कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां-गमले

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 2, 2018 09:36 IST

रायपुर दक्षिणी सीट पर टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने रायपुर कार्यालय पर बवाल किया। बिलासपुर कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जाहिर किया।

Open in App

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। किसी भी पार्टी के लिए सबसे मुश्किल काम होता है टिकट बंटवारे के बाद कार्यकर्ताओं की एकजुटता। कांग्रेस पार्टी इस काम में असफल होती दिख रही है। गुरुवार को टिकट बंटवारे को लेकर रायपुर और बिलासपुर दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। अपने नेता के टिकट ना मिलने से निराश लोगों ने कुर्सियों और गमलों पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

दरअसल, रायपुर दक्षिण सीट के लिए कार्यकर्ता कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज थे। इस सीट पर राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जीतते आए हैं इसलिए कांग्रेस ने जातिगत गणित बिठाकर कन्हैया अग्रवाल को टिकट दिया। लेकिन कार्यकर्ताओं के एक तबके में इस फैसले से निराशा है।

कार्यकर्ताओं के हंगामे पर कांग्रेस नेता आर तिवारी ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं। नाराज लोगों से पीएल पुनिया ने बात की है और मामला शांत हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ चुनाव: नहीं थम रहा कांग्रेस में टिकट के लिए बवाल, भूपेश बघेल ने दी इस्तीफे की धमकी!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलाने के लिए बवाल आज अंतिम दिन तक नहीं थमा। विवाद की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह वाकिया हुआ। 

राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया के बीच प्रत्याशियों के चयन को लेकर जोरदार विवाद हुआ। इसके कारण एक स्थिति ऐसी आई कि भूपेश बघेल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। प्रदेश कांग्रेस ने अब तक 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अभी भी 18 उम्मीदवारों का चयन बकाया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत