लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण, विपक्ष ने किया सदन से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: December 24, 2020 01:19 IST

Open in App

रायपुर, 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्य में कोविड-19 मरीजों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर से बहिर्गमन किया।

विधानसभा में बुधवार को भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से मरीजों की मौत की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

भाजपा सदस्यों ने कहा कि शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा प्रदेश कोरोना के प्रकोप से कराह रहा है। छत्तीसगढ़ ने मौत के मामले में बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ में पहली मौत 29 मई को हुई थी और आज यह आंकड़ा 3,100 से उपर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीतियां कोविड-19 से निपटने में किस कदर अमानवीय है इसका प्रमाण पूरे प्रदेश के अस्पतालों में मिल रहा है। 10 दिसंबर की स्थिति में बिलासपुर के जिला अस्पताल के 1950 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन वेटिंग लिस्ट में हैं क्योंकि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के चारों ओर कोविड-19 के आईसोलेशन केन्द्र स्थापित कर दिए गए हैं। इस बेतुके निर्णय से ऑपरेशन के अभाव में 10 से अधिक मरीजों की जान चली गई। बाकी बचे गरीब मरीज अपना घर और जेवर गिरवी रखकर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए बाध्य हुए हैं।

भाजपा के विधायकों ने कहा कि कोविड सेंटरों में अव्यवस्था के चलते राज्य में मरीजों की संख्या दो लाख 50 हजार से अधिक पहुंच गई है। रोज कोविड-19 के सेंटरों में कोई न कोई आत्महत्या कर रहा है।

जवाब में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी से बचाव और उपचार के लिए विवेकपूर्ण तथा चरणबद्ध अग्रिम तैयारियों से इस महामारी के गंभीर प्रकोप से प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने में सफल रहा है।

सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की दर कम है। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम की समुचित तैयारियों के कारण ही कोरोना से मृत्यु का पहला प्रकरण संक्रमण के प्रथम प्रकरण के बहुत समय बाद घटित हुआ।

मंत्री ने कहा कि राज्य में परीक्षण की क्षमता बढ़ाकर कोविड मरीजों की जल्द पहचान और उपचार के लिए लगातार प्रयास के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ में 92 प्रतिशत व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं।

मंत्री के जवाब से विपक्ष के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। बाद में उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है