लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से हुई पहली मौत, 68 साल के बुजुर्ग को 8 मार्च को लगा था टीका

By वैशाली कुमारी | Updated: June 15, 2021 17:37 IST

सरकारी पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन प्रॉडक्ट से जुड़े रिएक्शन्स हो सकते हैं जिनकी वजह वैक्सीनेशन है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 और 19 जनवरी को वैक्सीनेशन करवाने के बाद एनाफ्लैक्सिस के दो मामले सामने आए। दोनों व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने के बाद ठीक हो गए थे।

देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण को शुरू हुए लगभग 5 महीने पूरे हो चुके हैं। 16 जनवरी से शुरू वैक्सीनेशन के इस कार्यक्रम में  अब तक लगभग 26 करोड़ लोगों ने भाग लिया है। जिनमें से किसी को पूरी 2 डोज तो किसी को एक डोज लग चुकी है। सरकार ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद गंभीर रोगियों की जांच की। गंभीर रोगियों की जांच में एक रोगी की वैक्सीनेशन से मौत की खबर सामने आई है। 

सरकार ने इस 1 मौत के पीछे की वजह को कोविड-19 रोधी वैक्सीन को माना है। रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च 2021 को एक 68 वर्षीय व्यक्ति ने वैक्सीनेशन करवाई जिसके बाद एनाफिलेक्सिस से उनकी मौत हो गई। वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति मे होने वाली इस समस्या को AEFI यानी एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन कहा जाता है। सरकार द्वारा AEFI की एक समिति गठित की गई जिसमें 26200 मामले सामने आए।

मिरर नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक समिति के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने बताया कि टीकाकरण के बाद पहली मौत की पुष्टि हुई है। मरीज में एनाफिलेक्सिस पाया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 3 मामले वैक्सीन के प्रॉडक्ट से जुड़े पाए गए हैं। सरकारी पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन प्रॉडक्ट से जुड़े रिएक्शन्स हो सकते हैं जिनकी वजह वैक्सीनेशन है। इन रिएक्शन्स में एलर्जी और एनाफिलेक्सिस भी शामिल है।

16 और 19 जनवरी को वैक्सीनेशन करवाने के बाद एनाफ्लैक्सिस के दो मामले सामने आए। दोनों व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने के बाद ठीक हो गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी AEFI के आंकड़ों के मुताबिक 16 जनवरी से 7 जून के बीच 26,200 मामले सामने आए। हालाँकि कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद AEFI के मामले कुल टीकाकरण का सिर्फ 0.01 प्रतिशत थे। वहीं मृत्यु दर इससे भी कम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये