लाइव न्यूज़ :

CBSE Board 10th, 12th Result 2025: कक्षा 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 36 लाख से अधिक छात्र उत्तीर्ण, यहां करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2025 14:05 IST

CBSE Board 10th, 12th Result 2025, Cbseresults.nic.in LIVE: 1.99 लाख अभ्यर्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 45,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE Board 10th, 12th Result 2025, Cbseresults.nic.in LIVE: 1.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।CBSE Board 10th, 12th Result 2025, Cbseresults.nic.in LIVE: परिणाम में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण है और लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है।CBSE Board 10th, 12th Result 2025, Cbseresults.nic.in LIVE: 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए।

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं- 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किए है। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण है और लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में कुल 17,04,367 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। 1.99 लाख अभ्यर्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 45,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी हुए जिसमें 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए और लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस साल 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए, जो पिछले साल के 93.60 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।

इस बार 95 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.63 प्रतिशत रहा। ‘ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत पिछले साल के 91.30 प्रतिशत के मुकाबले 95 फीसदी रहा। इस बार की परीक्षा में 1.99 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

जबकि 45,516 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 1.41 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 23,71,939 परीक्षार्थी बैठे थे। केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए जिसमें लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से पांच फीसदी अधिक रहा।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस साल 88.39 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 87.98 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। परीक्षा में 91.64 प्रतिशत लड़कियों ने और 85.70 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की। ‘ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 100 फीसदी रहा जो पिछले साल 50 प्रतिशत था।

कुल 1,11,544 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 24,867 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवारों को पूरक परीक्षा देनी होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 16,92,794 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?