लाइव न्यूज़ :

बरेली में लाखों की धान खरीद का भुगतान नहीं करने वाली तीन कंपनियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:27 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 24 जून बरेली जिले में समर्थन मूल्य योजना के तहत की गयी धान खरीद के एवज में किसानों का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं करने के आरोप में तीन कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञान चंद वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकारी खरीद योजना में शासन अपने विभिन्न विभागों के साथ-साथ गैर सरकारी पक्षों के माध्यम से भी गेहूं और धान खरीद कराता है। इसके तहत खरीफ फसल सत्र 2020-21 में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियां (एफपीसी) यानी आढ़तियों को भी धान खरीद में लगाया गया था। इसके तहत आदर्श एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी नवाबगंज, शुभ कीर्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बरेली और पीलीभीत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी जहानाबाद पीलीभीत कंपनियों को जिला प्रशासन ने धान खरीद की अनुमति दी थी।

उन्होंने बताया कि इन पंजीकृत कंपनियों के केन्द्रों पर अक्टूबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक धान की खरीद हुई, मगर उन्होंने कुल 109 किसानों को उनके एक करोड़ 17 लाख रुपये नहीं चुकाये। संबंधित किसानों ने अपना भुगतान नहीं मिलने की शिकायत प्रशासन से की थी।

वर्मा ने बताया कि उन्होंने नवाबगंज थाने में आदर्श एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी नवाबगंज के सचिव जगदीश सरन गंगवार, शुभ कीर्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बरेली के सचिव हरीश गंगवार और पीलीभीत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी जहानाबाद पीलीभीत के सचिव प्रेम कुमार के खिलाफ बुधवार रात मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खाते के सत्यापन के बाद 72 घंटे के अंदर उनके खाते में भुगतान सुनिश्चित कराया जाना चाहिए था, लेकिन इसं संबंध में प्रशासन द्वारा निर्देश दिये जाने के बावजूद तीनों कंपनियों ने कई बार भी भुगतान नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित