लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव ने चक्रवात ‘जवाद’ से जनहानि नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘जवाद’ से निपटने की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा की और सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जनहानि न हो तथा संपत्ति को न्यूनतम क्षति हो।

चक्रवात, शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इसके पांच दिसंबर मध्याह्न तक पुरी पहुंचने की संभावना है। आंध्र और ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल भी ‘जवाद’ की चपेट में आ सकता है और तटीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों की तैयारी की समीक्षा करने के बाद कैबिनेट सचिव ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए ताकि जनहानि न हो और संपत्ति को न्यूनतम क्षति हो।”

बयान में कहा गया, “कैबिनेट सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि समुद्र में गए सभी मछुआरों और नौकाओं की जानकारी संबंधित राज्यों के पास होनी चाहिए और उन्हें भारतीय तटरक्षक और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सहायता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?