लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव 2018: केशव प्रसाद मौर्य के बोल, उम्मीद नहीं थी बसपा के वोट सपा में इस कदर जाएंगे

By IANS | Updated: March 15, 2018 05:35 IST

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी से पीछे चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इन नतीजों की उम्मीद नहीं थी।

Open in App

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी से पीछे चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इन नतीजों की उम्मीद नहीं थी। पार्टी के नेता उप चुनाव के संभावित नतीजों पर कुछ बोलने से बचते हुए चुनाव परिणामों की समीक्षा करने की बात कह रहे हैं। गोरखपुर और फूलपुर में सपा की बढ़त पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि बसपा के वोट इस कदर से सपा के खाते में चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के अंतिम परिणाम आने के बाद समीक्षा करेंगे। भविष्य में कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ होने को लेकर भी हम प्लान तैयार करेंगे और भविष्य में सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ आने की स्थिति में उनसे निपटने की रणनीति बनाएंगे।केशव ने कहा कि इस नतीजे के बाद हमारी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए रणनीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में कम वोट प्रतिशत का भी नतीजों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कम वोट पड़े, जिसके चलते यह नतीजा आया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा