लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:46 IST

Open in App

दिनहाटा (पश्चिम बंगाल), 24 मार्च पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे और बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया और टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई।

पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिये लाठीचार्ज किया । इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?