लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने दिल्ली सरकार से छठ पूजा के आयोजन पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के आयोजन पर लगे प्रतिबंध के विरोध में यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

इस बीच प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पार्टी नेता नीलकांत बख्शी ने बताया कि चोट उनके कान में लगी है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य ने राष्ट्रीय राजधानी में लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार के आयोजन पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए दिल्ली सरकार की निंदा की।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में कोविड-19 के मद्देनजर नदी तटों, जलाशयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

हालांकि, गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि छठ पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार से त्योहार के आयोजन पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की।

इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?