लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, कार्रवाई की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 18:12 IST

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद सरोज पांडेय भी शामिल थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय किया जाएगा।राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद सरोज पांडेय भी शामिल थी। उन्होंने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की है। स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय किया जाएगा।

ईरानी ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि महिलाओं के खिलाफ क्राइम का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने रेप को राजनीतिक हथियार बनाया है। हम चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हैं।

लोकसभा में हंगामा

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं और राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये देश की महिलाओं और भारत माता का अपमान है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल का ये बयान शर्मनाक है। ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए। 

झारखंड की रैली में दिया था 'रेप इन इंडिया' का बयान

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

वहीं राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर राज्यसभा में भी उनके खिलाफ कुछ सांसदों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, 'आप उस व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते, जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी का भी काम सदन की शांति भंग करना नहीं है।'

टॅग्स :राहुल गांधीचुनाव आयोगस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे