लाइव न्यूज़ :

बिहार परिवहन विभागः पटना में 578 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 17:16 IST

यातायात पुलिस ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक 988 वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे578 वाहन मालिकों के लाइसेंस पहले ही निलंबित कर दिए गए हैं। वाहन मालिकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए गए हैं।’कार्रवाई से पहले इन वाहन मालिकों के जवाबों की समीक्षा की जाएगी।

पटनाः बिहार परिवहन विभाग ने इस साल जनवरी से अब तक यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर पटना में 578 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर, यातायात पुलिस ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक 988 वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था। इनमें से 578 वाहन मालिकों के लाइसेंस पहले ही निलंबित कर दिए गए हैं।

और उन्हें (वाहन मालिकों को) ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए गए हैं।’’ बयान में कहा गया कि इसके अतिरिक्त, डीटीओ ने पंजीकरण निलंबित करने के लिए लगभग 900 वाहनों की पहचान की है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले इन वाहन मालिकों के जवाबों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाहन मालिकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर सूचना भेजी जा रही है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने या निरीक्षण के दौरान वाहन के दस्तावेज़ और ड्राइविंग लाइसेंस अवैध पाए जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाती है।

अगर जांच के दौरान लाइसेंस पहले से ही निलंबित पाया जाता है, तो यातायात पुलिस वाहन मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाती है। ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन से छह महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।’’

पटना के डीटीओ उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि जिले में कई चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :Traffic Policeपटनाट्रैफिक नियमTraffic Rule
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील