लाइव न्यूज़ :

Bihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: लोकसभा में पप्पू यादव और विधानसभा में शंकर सिंह, जदयू, भाजपा और राजद नहीं निर्दलीय करेंगे पूर्णिया की विकास, जनता ने दिया आशीर्वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2024 15:32 IST

Bihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: 90 के दशक में पूर्णिया इलाके में शंकर सिंह बनाम फैजान गिरोह के बीच टकराव की बात आम थी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: पूर्णिया में महज एक महीने में ही पप्पू यादव फ्लॉप साबित हो रहे हैं।Bihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: बीमा को राजनीतिक कवर देने में असफल साबित होते दिख रहे हैं। Bihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: अभी चुनाव जीतने वाले शंकर सिंह के द्वारा उन्हें खुली चुनौती दी जाती थी।

Bihar Rupauli By Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा उपचुनाव में भी पूर्णिया की जनता ने निर्दलीय उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया है। बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8211 मतों से जीत हासिल कर ली। वहीं, राजद उम्मीदवार और इस सीट से पूर्व विधायक रहीं बीमा भारती तीसरे नंबर पर चली गईं। 12वें राउंड में जदयू के कलाधर मंडल को 59 हजार 568 मत मिले, वहीं बीमा भारती को 30 हजार 108 वोट मिले।

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 67 हजार 779 मत मिले हैं, इस तरह से उन्होंने 8211 वोट से जीत हासिल कर ली है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव में कुल 313645 मतदाता हैं, जिसमें 170000 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिसमें मुख्य मुकाबला राजद प्रत्याशी बीमा भारती, जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह के बीच है।

शंकर सिंह पूर्व में भी लोजपा से विधायक कर चुके हैं। नतीजा सामने आने के बाद अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि बीमा भारती की राजनीति खतरे में पड़ जाएगी क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार का साथ छोड़कर लालू यादव की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने रुपौली के विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा चुनाव में भी बीमा भारती को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। तेजस्वी यादव द्वारा पूरी ताकत झोंकने के बाद भी बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही थीं। पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय पप्पू यादव ने जीत हासिल की थी, जबकि जदयू के संतोष कुमार दूसरे नंबर पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव में भले ही पप्पू यादव को बीमा भारती से दिक्कत रही हो, लेकिन रुपौली उपचुनाव में वह उनका समर्थन कर रहे थे। इसके बावजूद चुनाव में बीमा भारती के तीसरे स्थान पर चले जाने के से से पप्पू यादव की राजनीतिक हनक पर अभी से सवाल उठने लगे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी है कि पूर्णिया में महज एक महीने में ही पप्पू यादव फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

वह बीमा को राजनीतिक कवर देने में असफल साबित होते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में पूर्णिया इलाके में शंकर सिंह बनाम फैजान गिरोह के बीच टकराव की बात आम थी। फैजान गिरोह के सर्वेसर्वा अवधेश मंडल रहा, जो बीमा भारती का पति है। जबकि अभी चुनाव जीतने वाले शंकर सिंह के द्वारा उन्हें खुली चुनौती दी जाती थी।

टॅग्स :बिहारउपचुनावजेडीयूआरजेडीपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी