लाइव न्यूज़ :

नीतीश कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री ने मारी बाजी, बिहार में सत्ता विरोधी लहर नहीं?, केवल सुमित कुमार सिंह हारे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2025 18:38 IST

29 मंत्रियों में से 28 का जीतना बताता है कि जनता ने शासन, विकास योजनाओं और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू-भाजपा के संयुक्त प्रदर्शन को भी मजबूत बनाते हैं।जदयू के सुमित कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा।नीतिगत फैसलों में एनडीए की स्थिति को और मजबूत बना देगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष के द्वारा लाख एंटी इनकंबेंसी फैक्टर का दावा किया जाता रहा हो, लेकिन चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि बिहार में प्रोइंकंबेशी फैक्टर है। चुनावी नतीजों ने नीतीश सरकार की पकड़ को एक बार फिर मजबूत साबित कर दिया है। जारी परिणामों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर विजयी हुए हैं, जबकि केवल मंत्री सुमित कुमार सिंह को शिकस्त मिली है। यह परिणाम न सिर्फ एनडीए सरकार के प्रति जन समर्थन को दर्शाते हैं, बल्कि जदयू-भाजपा के संयुक्त प्रदर्शन को भी मजबूत बनाते हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार अधिकांश सीटों पर भाजपा ने दमदार जीत दर्ज की है। सोहसराय से जदयू के रत्नेश सदा, दरभंगा (सदर) से भाजपा के संजय सरावगी, जाले से भाजपा के जीवेश कुमार मिश्रा, कुढ़नी से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता और साहेबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने मतदान में बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

इसके अतिरिक्त कई अन्य दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं ने जीत हासिल की। इसमें सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी, बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता, लखीसराय से भाजपा के विजय कुमार सिन्हा, तारापुर से भाजपा के सम्राट चौधरी, फुलपरास से जदयू की शीला कुमारी मंडल, सुपौल से जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव, गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार, छातापुर से भाजपा के नीरज कुमार सिंह बबलू आदि शामिल रहे।  सूची के अनुसार 29 मंत्रियों में से 28 का जीतना बताता है कि जनता ने शासन, विकास योजनाओं और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

अधिकतर सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त मिली, जहां कई मंत्रियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। केवल चकाई सीट पर जदयू के सुमित कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा, जो इस पूरे परिणाम में एकमात्र अपवाद बनकर उभरते हैं।

इस प्रचंड समर्थन से यह स्पष्ट है कि नीतीश सरकार को जनता ने एक बार फिर भरोसे का जनादेश दिया है। मंत्रियों की यह निर्णायक जीत आगामी सरकार गठन और नीतिगत फैसलों में एनडीए की स्थिति को और मजबूत बना देगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारBihar BJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारत15 दिन में खाली कीजिए?, बिहार में सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने को कहा?

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

भारतउत्तर बिहार की लाइफलाइनः विक्रमशिला सेतु ने ली गंगा नदी में समाधि, उत्तर और दक्षिण बिहार का टूट गया संपर्क?

भारतनीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? पिता का आशीर्वाद लेकर बिहार की सड़कों पर ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए उतरे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो