बिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2026 14:46 IST2026-05-04T14:34:09+5:302026-05-04T14:46:17+5:30

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से सोमवार को दोपहर 12 बजे पटना पहुंचे।

Bihar Cabinet Expansion Oath taking ceremony May 6 at historic Gandhi Maidan in Patna, will PM Narendra Modi attend | बिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

file photo

HighlightsBihar Cabinet Expansion: औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। Bihar Cabinet Expansion: नए चेहरों का खास ध्यान रखा जा रहा है।Bihar Cabinet Expansion: बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है।

पटनाः बिहार में नव गठित सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंत्रियों का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। इसको लेकर गांधी मैदान में मंच सजाने का काम शुरू हो गया है। 6 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। उसी दिन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के साथ पहली बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल इसको लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से सोमवार को दोपहर 12 बजे पटना पहुंचे।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, वह कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट लेकर पटना लौटे हैं। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

संभावना है कि कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, साथ ही महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंच सजाने का काम शुरु हो गया है। गांधी मैदान में मंच सजाने के लिए बांस बल्ले गिराए गए हैं और बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है।

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से मैदान को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। पीएम मोदी के साथ-साथ एनडीए शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई कद्दावर नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

यह आयोजन न केवल सरकार के विस्तार का प्रतीक होगा, बल्कि बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में विशाल हैंगर और भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मैदान के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Web Title: Bihar Cabinet Expansion Oath taking ceremony May 6 at historic Gandhi Maidan in Patna, will PM Narendra Modi attend

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे