असम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 21:29 IST2026-05-04T21:21:17+5:302026-05-04T21:29:53+5:30
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहीू है।

file photo
जयपुरः असम के एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने ट्वीट किया कि मैं तत्काल प्रभाव से असम के महासचिव पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। हाल के चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं और मैं इस परिणाम में अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके, जिनकी सेवा करने का हमने लक्ष्य रखा था।
AICC In-Charge of Assam, Jitendra Singh Alwar tweets, "I write to tender my resignation as General Secretary In-Charge of Assam with immediate effect. The recent election results have been deeply disappointing, and I take full responsibility for my role in the outcome. Despite… pic.twitter.com/MU9MZ9qE5d
— ANI (@ANI) May 4, 2026
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से 23,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और तीन बार के सांसद गोगोई का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 18 में से 15वें चरण की मतगणना के बाद 73,000 से अधिक वोटों से आगे हैं।
सत्तारूढ़ एनडीए असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सोमवार (4 मई, 2026) को 102 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, उसके सहयोगी बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10 और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10 सीटें जीतीं।
असम में, केवल 1.29% मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर नोटा बटन दबाया। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने आ रही है।