लाइव न्यूज़ :

सर, बिहार में कानून का बुरा हाल और रोज हत्या?, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले चिराग पासवान, कहा-अपराधियों का मनोबल ‘‘आसमान छू रहा है’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 22:26 IST

चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय बन गई है क्योंकि रोजाना हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल ‘‘आसमान छू रहा है’’ और पुलिस एवं संपूर्ण प्रशासन की कार्यप्रणाली समझ से परे है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक के विवरण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बिहार सरकार पर फिर निशाना साधा।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। बाद में, उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में हत्याभियुक्त की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बिहार सरकार पर फिर निशाना साधा। समझा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा की, लेकिन बैठक के विवरण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। बिहार में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पासवान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय बन गई है क्योंकि रोजाना हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल ‘‘आसमान छू रहा है’’ और पुलिस एवं संपूर्ण प्रशासन की कार्यप्रणाली समझ से परे है।

एक अस्पताल के अंदर हत्या की घटना का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि अपराधी कानून के शासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव से पहले अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। उम्मीद है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगा।’’ हाल में, पासवान बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति के कटु आलोचक बन गए हैं।

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन सत्तारूढ़ है और चिराग की पार्टी उसका सदस्य है। माना जा रहा है कि युवा नेता चिराग का निशाना नीतीश कुमार पर है, जिनके साथ उनके लंबे समय से असहज संबंध रहे हैं। जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है। बिहार के सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में उठ रहे सवालों के बीच, पासवान की पार्टी राज्य में अपने नेता के लिए एक बड़ी भूमिका की मांग कर रही है। नीतीश 2005 से सत्ता में हैं।

वह बस मई 2014 से फरवरी 2015 के बीच नौ महीने तक सत्ता में नहीं थे। इस दौरान उन्होंने अपने तत्कालीन पार्टी सहयोगी जीतन राम मांझी को अपनी जगह मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानजेपी नड्डाबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी