लाइव न्यूज़ :

'बिहार में का बा'?, पोस्टर से नीतीश सरकार पर हमला, राजद विधायक ने शहर को पाट दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2025 16:48 IST

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफलता और “सामाजिक पहलू” पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। इन पोस्टरों में बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 'बिहार में का बा।'

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर के एक हिस्से में हाल ही में हुए पारस अस्पताल गोलीकांड की तस्वीर लगाई गई है। अस्पताल के भीतर घुसकर इलाज करा रहे कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोलियों से भून डाला था। “बिहार में अपराधियों को राज बा, हॉस्पिटल में घुसकर गोली की बौछार बा।”

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास के ठीक सामने सहित शहर के कई हिस्सों में 'बिहार में का बा' नाम से पोस्टर लगाए हैं। यह पोस्टर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के चर्चित बोल “बिहार में का बा” से प्रेरित है और इसके जरिए राजद ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफलता और “सामाजिक पहलू” पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। इन पोस्टरों में बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 'बिहार में का बा।'

राजद की ओर से पटना में लगे पोस्टर के एक हिस्से में हाल ही में हुए पारस अस्पताल गोलीकांड की तस्वीर लगाई गई है। यह तस्वीर उस खौफनाक वारदात की याद दिलाती है, जब अपराधियों ने अस्पताल के भीतर घुसकर इलाज करा रहे कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोलियों से भून डाला था। पोस्टर पर लिखा गया है, “बिहार में अपराधियों को राज बा, हॉस्पिटल में घुसकर गोली की बौछार बा।”

पोस्टर के दूसरे हिस्से में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एक तस्वीर है, जिसमें उन्हें कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर मटन खिलाते हुए दिखाया गया है। इसके नीचे व्यंगात्मक रूप से लिखा गया है, “बिहार में सावन के महीना में सत्ता पक्ष के मटन भोज के बहार बा।” यह पोस्टर उस हालिया विवाद की ओर इशारा करता है, जब सावन के पवित्र महीने में कुछ सत्ताधारी नेताओं द्वारा ‘मटन भोज’ के आयोजन को लेकर सवाल उठे थे। राजद ने इसे “सामाजिक पहलू” पर हमला बताया है, जिसका निहितार्थ यह है कि सत्ता पक्ष धार्मिक भावनाओं या सामाजिक मर्यादाओं की परवाह नहीं कर रहा है।

यह आरोप कहीं न कहीं नीतीश सरकार को धार्मिक या सामाजिक रूप से असंवेदनशील दिखाने का प्रयास है। इस पोस्टर को राजद नेता सनत कुशवाहा ने लगवाया है। सनत कुशवाहा कुढ़नी विधानसभा-93 से विधायक हैं। यह पोस्टर राजद की ओर से मौजूदा सरकार पर निशाना साधने का प्रयास माना जा रहा है। इससे पहले 15 जुलाई को पटना के कई चौक-चौराहों पर 'बिहार में गुंडाराज' के पोस्टर लगाए गए थे।

जिसमें 8 हत्याकांडों का जिक्र था। पटना के जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल रोड, बोरिंग रोड चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगे ये पोस्टर किसके ओर से लगाए गए थे, इसका जिक्र इन पोस्टरों में नहीं किया गया था। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर है और लिखा गया था कि 'बिहार में गुंडाराज, कारोबारियों पर कहर।

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो