लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी पर सियासतः भाजपा और सहयोगी जदयू में तकरार, राजद ने कहा- समर्थन वापस लेना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2021 19:12 IST

आलोक मेहता ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबंदी लागू करने में सरकार नाकाम साबित हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार में सवाल उठाने का मतलब नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देकानून का विरोध करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.सत्ता पक्ष के विधायक दोनों काम नहीं कर सकते. शराबबंदी पर सवाल भी खडे़ करेंगे, यह नहीं हो सकता.

पटनाः बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत हावी है. शराबबंदी कानून को लेकर एक ओर जहां भाजपा और सहयोगी जदयू में ही तकरार देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजद ने इस मसले पर तंज कसा है.

 

भाजपा विधायकों के द्वारा उठाये गये सवाल पर अब राजद के महासचिव आलोक मेहता ने इशारों-इशारों में ही भाजपा से कहा कि जो शराबबंदी कानून के पक्ष में नहीं है, उसे समर्थन वापस लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल भाजपा के विधायक लगातार शराबबंदी कानून को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो ऐसे में भाजपा को सरकार से समर्थन वापस लेकर बाहर आ जाना चाहिए.

भाजपा विधायकों को अपना समर्थन सरकार से वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर भाजपा अनर्गल अलाप कर रही है. आलोक मेहता ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबंदी लागू करने में सरकार नाकाम साबित हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार में सवाल उठाने का मतलब नहीं है. अगर वो इस कानून का विरोध करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक दोनों काम नहीं कर सकते. एक तरफ सरकार को समर्थन भी देते रहेंगे, सत्ता में भागीदार भी रहेंगे और दूसरी तरफ शराबबंदी पर सवाल भी खडे़ करेंगे, यह नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है.

जिस सरकार ने पंचायतों में शराब की दुकान को खोले, उससे शराबबंदी कानून की सफलता की कामना करना विडंबना है. सरकार पिछले 5 सालों से शराब बंदी कानून की सफलता को लेकर काम करने की बात करती हैं. लेकिन यह नहीं हो पा रहा है. सरकार में पूरी तरह से इच्छाशक्ति की कमी है.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा