लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो?, मिशन 2025 पर निकले सीएम नीतीश, इन जिलों में करेंगे भ्रमण!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2024 12:22 IST

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकल कर मिशन 2025 आगाज कर दिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पोस्टर जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा शुरू कर दी।  संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार की यात्रा बिहार के विकास के लिए है।संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हो गई।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंत में है। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन के नेता के रूप में पेश कर दिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अगले साल बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। राजग के घटक दलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हम और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) है। इस बीच नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकल कर मिशन 2025 आगाज किया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पोस्टर जारी किया है और स्लोगन सबकुछ कह रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा शुरू कर दी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार की यात्रा बिहार के विकास के लिए है और यह बिहार की प्रगति और बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हो गई।

नीतीश कुमार पिछले 19 सालों से यात्रा कर रहे हैं। पहला यात्रा तब शुरू किए, जब मुख्यमंत्री नहीं थे। यात्रा इसलिए करनी पड़ी जो लोग संविधान लेकर घूम रहे हैं उन लोगों ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राष्ट्रपति शासन में नीतीश कुमार की सरकार नहीं बनने दी गई। लोग कोर्ट में गए कोर्ट ने फैसला किया तो राज्यपाल को इस्तीफा देना पड़ा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान महिला सशक्तिकरण और अति पिछड़ों को ताकत देने के लिए है। जब सरकार बनी थी तो महिला को 50 फीसदी आरक्षण, शिक्षा पर काम, नौकरी में आरक्षण, यह सारा काम पिछले 18-19 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है। बिहार में पिछड़ा-अति पिछड़ा को पंचायत में आरक्षण नहीं था।

2006 से आरक्षण देने का काम नीतीश कुमार ने किया। उनके लिए कर्पूरी छात्रावास से लेकर अन्य सुविधा देने का काम नीतीश कुमार ने दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में हमने (कुमार को राजग का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के बाद) चुनाव लड़ा और आज तक हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल (बिहार में एनडीए नेता के रूप में) माना है।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2025 के अंत में होने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्वकारी भूमिका लंबे समय से तय थी। इस पर पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि 2025 फिर से नीतीशे कुमार। यह हमारे सभी गठबंधन सहयोगियों की भावना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी