लाइव न्यूज़ :

अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा?, राजद प्रमुख लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, शेयर किया तस्वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2025 18:28 IST

मुख्य डोर को नरेंद्र मोदी अपने हाथों से खींच रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है - 'अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खींच रहे हैं तो एक ओर से सम्राट चौधरी के हाथों में डोर है।राजद की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि उन पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।नेताओं ने कई मौकों पर कहा है कि भाजपा ने पूरी तरह से अपने शिकंजे में ले रखा है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख अब बयानबाजी के बदले एआई आधारित डिजिटल युद्ध शुरू हो गया है। एआई के माध्यम से नेताओं के बीच आरोप‑प्रत्यारोप एवं व्यंग्यात्मक हमलों का दौर जोर पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए एक तस्वीर के साथ हमला बोला है। लालू यादव के सोशल मीडिया से किये पोस्ट में नीतीश कुमार को कठपुतली की तरह दिखाया गया है। नीतीश कुमार की डोर को एक ओर से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खींच रहे हैं तो एक ओर से सम्राट चौधरी के हाथों में डोर है। वहीं बीच में मुख्य डोर को नरेंद्र मोदी अपने हाथों से खींच रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है - 'अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा है।

दरअसल, नीतीश कुमार को लेकर राजद की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि उन पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं होने का दावा करते हुए राजद नेताओं ने कई मौकों पर कहा है कि भाजपा ने पूरी तरह से उन्हें अपने शिकंजे में ले रखा है।

अब उसी कड़ी में लालू यादव की ओर से नीतीश कुमार को कठपुतली दिखाते हुए उनकी डोर को भाजपा द्वारा खींचे जाने का तंज किया है। साथ ही 'अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा है' का दावा किया है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब एआई वाली तस्वीरों के साथ लालू यादव ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

14 जुलाई को भी एक पोस्ट में लालू यादव की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ दिखाया गया था कि बिहार में अपराध चरम पर है और पीएम मोदी अपनी सरकार बचाकर बिहार को सता रहे है। लालू की ओर से लिखा गया था कि वर्तमान और भविष्य भूल,इतिहास में जीने वाले प्राणी अपना कुछ किया नहीं,

दूसरों का किया कहा नहीं। इसमें नीतीश कुमार की एआई तस्वीर के हाथो में एक पोस्टर है, जिस पर लिखा है कि लॉ एंड आर्डर बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार। वहीं मोदी के हाथों के पोस्टर में लिखा है कि 'केंद्र की सत्ता बचा रहे हैं बिहार को सता रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारगुजरातबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत