लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः कार्यकर्ता बेटिकट और भाजपा, राजद और जदयू से आए लोग टिकट?, लिस्ट आते ही हंगामा, दावेदारों ने विरोध जताना शुरू किया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2025 18:22 IST

Bihar Assembly Elections: राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती, और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेनीपट्टी सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे अवध बिहारी झा को जनसुराज ने टिकट नहीं दिया।समर्थकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जनसुराज कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।मेहनती और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है और बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी के द्वारा पहली सूची जारी करते हुई विरोध का भी सामना करना पडा। टिकट बंटवारे के साथ ही पार्टी के कैंप ऑफिस में हंगामा शुरू हो गया। पटना के पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित जन सुराज के कैंप ऑफिस में जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती, और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, तो वहां मौजूद कुछ टिकट के दावेदारों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

दरअसल, बेनीपट्टी सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे अवध बिहारी झा को जनसुराज ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जनसुराज कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थकों ने आरोप लगाया कि पार्टी ने मेहनती और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है और बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी है।

वहीं, कुछ समर्थक नालंदा के कुछ विधानसभा को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। समर्थकों ने कहा कि आरसीपी सिंह के इशारों पर सूची जारी हुआ है। समर्थकों ने कहा कि देखते जाइए अब कैसे इस्तीफा का दौर चलता है। समर्थकों का कहना है कि झा को टिकट नहीं देना जनसुराज के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

इस बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने बिहार बदलने का जो संकल्प लिया था, उसका पालन किया है। उन्होंने कहा कि सूची को बिहार के लोग देखें और अपनी राय दें। कयास लगाने वाले लोगों को भी इसे देखना चाहिए। जनसुराज ने उन पार्टियों के प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है, जिन्हें मुखिया लड़ने योग्य भी नहीं समझता।

वहीं, जनसुराज के प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता बरती है। टिकट देने का फैसला सर्वे और जनता की राय के आधार पर लिया गया है। पहली सूची के बाद हुए इस हंगामे ने साफ कर दिया है कि जनसुराज के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष उभरने लगा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर इस अंदरूनी असंतोष को कैसे संभालते हैं, जबकि चुनावी बिगुल पूरी तरह बज चुका है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट