लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव का अजब रंग: फरार हैं MLA, नाबालिग से बलात्कार समेत कई आरोप, पत्नी को RJD दे सकती है टिकट

By विनीत कुमार | Published: October 04, 2020 11:02 AM

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव इस बार होने हैं। इस बीच भोजपुर के संदेश विधासभा निर्वाचन क्षेत्र को लेकर भी चर्चा जारी है। यहां से अरुण कुमार यादव विधायक हैं जो फिलहाल फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भोजपुर के संदेश विधासभा निर्वाचन क्षेत्र से अरुण यादव की पत्नी को मिल सकता है टिकटअटकलों का बाजार गर्म, फरार हैं यहां से मौजूदा विधायक अरुण यादव, पुलिस पिछले एक साल से कर रही है तलाश

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। तीन चरण में राज्य में चुनाव हैं। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। वहीं, पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। इन सबके बीच भोजपुर का संदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को लेकर चर्चा जोर-शोर से हो रही है। यहां से मौजूदा विधायक अरुण यादव आरजेडी़ से हैं लेकिन फरार हैं। 

ऐसे में उनकी पत्नी के इस बार यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इन अटकलों को और बल मिला जब शनिवार को अरुण यादव की पत्नी किरण देवी ने 192 संदेश विधानसभा निर्वाचन कार्यालय से बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन लिए एनआर रशीद कटवाया। ऐसे में माना जा रहा है कि पति विधायक अरुण यादव की अनुपस्थिति में वे आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

अरुण यादव पर नाबालिग से बलात्कार समेत कई आरोप

बिहार की राजनीति में दबंग और रखूखदार नेताओं का इतिहास पुराना है। आरजेडी के अरुण यादव भी इनमें से एक हैं। इन पर कई आरोप हैं। इसी में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार जैसा आरोप भी इन पर है। बता दें कि अरुण यादव दरअसल लालू के काफी करीबी माने जाते हैं। बहरहाल, पिछले एक साल से भोजपुर की पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अरुण यादव को कोर्ट पहले ही फरार घोषित कर चुकी है। उनके ऊपर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कई कोशिशें कर चुकी है लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। अरुण यादव पर अवैध धंधे से अकूत संपत्ति जुटाने के भी आरोप हैं और उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर ईडी भी कार्रवाई में जुटी है।

2015 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को हराया

अरुण यादव ने 2015 में हुए चुनाव में बीजेपी के संजय सिंह को करीब 26 हजार वोटों के अंतर से हराया था। इसी सीट पर CPI (ML)L के राजू यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भोजपुर में पहले चरण में ही वोटिंग है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी आरजेडी फरार चल रहे विधायक की पत्नी को टिकट देती है या फिर कोई और विकल्प तलाशती है।

बताते चलें कि बिहार चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के ऐलान हो गया है। इसके तहत कांग्रेस 70 सीटों पर, आरजेडी 144 सीटों पर और वाम पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। साल 2015 में आरजेडी, कांग्रेस और जदयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में आरजेडी ने 81 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीभोजपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJharkhand Lok Sabha Elections 2024: मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, बैकफुट पर क्यों कांग्रेस, राजद और झामुमो, अभी तीन चरण में 10 सीट पर वोटिंग, क्या होगा समीकरण

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करेंगे!, राजद प्रमुख लालू यादव ने भाजपा पर बोला हमला, सतर्क और सावधान हो जाइए...

भारतBihar Polls 2024: प्रधानमंत्री मोदी को अब मार्गदर्शक मंडल में जाना चाहिए!, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, उम्र 75 साल से अधिक

भारतब्लॉग: कमर के नीचे किए जाते वार और विकास के नाम पर होता विनाश

भारतHajipur Lok Sabha seat 2024: चाचा पशुपति कुमार पारस खफा!, चिराग के सामने शिवचंद्र राम, पिता राम विलास पासवान की विरासत को बचाए रखने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं दूंगा, कांग्रेस पहले ही धर्म के आधार पर देश को बांट चुकी है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतब्लॉग: तकनीक के उपयोग से मुकदमों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी

भारतWatch: रश्मिका मंदाना ने 'अटल सेतु' पर बनाया वीडियो, तारीफ सुन गदगद हुए पीएम मोदी, सराहना करते हुए शेयर किया वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: ''नरेंद्र मोदी दक्षिण और उत्तर भारतीयों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जहर उगल रहे हैं'', सिद्धारमैया का प्रधानमंत्री पर हमला

भारतममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय, TMC ने किया चुनाव आयोग का रुख