लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Bihar: बिहार में मिला कोरोना वायरस का चौथा मामला, गुजरात से कुछ ही दिन पहले पटना लौटा था मरीज

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2020 09:21 IST

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का चौथा मामला सामने आया है। फिलहाल प्रशासन इस शख्स के ट्रेवल हिस्ट्री की भी जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मिला कोरोना संक्रमण का चौथा मामला, 29 साल है शख्स की उम्रगुजरात के भावनगर से पटना लौटा था शख्स, देश में अब तक इस बीमारी से जा चुकी है 11 की जान

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल में एक शख्स के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी उम्र 29 साल है और ये हाल में गुजरात के भावनगर से पटना आया है। फिलहाल इसकी ट्रेवल हिस्ट्री की और जांच प्रशासन द्वार की जा रही है।

गौरतलब है कि बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लक्ष्य से लॉकडाउन की घोषणा इसी सोमवार से कर दी गई थी। बिहार सरकार ने अन्य राज्यों से लौट रहे प्रदेशवासियों के रहने की अस्थाई व्यवस्था उनके गांवों में स्थित विद्यालय भवनों में करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया है। बता दें कि बिहार में कोरोना से अब तक एक शख्स की मौत हुई है।

इससे पूर्व मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे