लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव : भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 00:50 IST

Open in App

कोलकाता, 23 मार्च भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चार चरणों के लिए मंगलवार को एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी समेत 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को बालुरघाट सीट से फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

लाहिड़ी को पहले उत्तर बंगाल की अलीपुरद्वार सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया था, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते अब उन्हें बालुरघाट से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने अलीपुरद्वार से स्थानीय नेता सुमन कांजीलाल को पिछले सप्ताह प्रत्याशी घोषित किया था।

पार्टी ने सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा (सेवानिवृत्त) को दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

चौरंगी और काशीपुर-बेलगछिया सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने नए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

चौरंगी से शिखा मित्रा को टिकट दिया गया था जो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं। तृणमूल विधायक माला साहा के पति तरुण साहा को काशीपुर-बेलगछिया से उम्मीदवार बनाया गया था।

भाजपा के लिए उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जब मित्रा और साहा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कहा कि वे पार्टी में शामिल नहीं हुए थे।

पार्टी ने चौरंगी से देवव्रत माझी और काशीपुर-बेलगछिया से शिवाजी सिंह राव को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने हाल में भाजपा में शामिल हुए विश्वजीत दास को बागड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्होंने बोंगांव (उत्तर) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर के भाई सुब्रत ठाकुर को गायघाटा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी ने दार्जिलिंग से नीरज जिम्बा, कलीमपोंग से सुभा प्रधान और कुरसियोंग से विष्णु प्रसाद शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के कई पुराने नेताओं ने उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है ।

भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से पहले 279 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह