लाइव न्यूज़ :

"हम फ्लाइट आगे नहीं ले जा सकते...", हांगकांग से दिल्ली आ रहे पायलट का ऑडियो वायरल, तकनीकी खराबी के बाद विमान कराया लैंड

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2025 08:15 IST

Air India: दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो उसी मॉडल का था जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Open in App

Air India: हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट को अचानक तकनीकी खराबी की वजह है वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ड्रीमलाइनर के पायलट ने समय रहते ही विमान को आगे न ले जाने का फैसला किया और वापस हांगकांग उतार दिया। इस पूरी घटना के दौरान का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पायलट और एटीसी के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हम आगे नहीं बढ़ना चाहते।" पायलट ने वापस लौटने का फैसला करने से पहले तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए हांगकांग के करीब रहने का अनुरोध किया। इस ऑडियो में पायलटों ने एटीसी को सूचित किया कि वे आगे नहीं बढ़ना चाहते और उन्होंने वापस लौटने की मंजूरी मांगी।

जहां करीब 90 मिनट की उड़ान के बाद हांगकांग लौटे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर के पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के बीच बातचीत का यह ऑडियो वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि विमान हांगकांग से दिल्ली जा रहा था और सोमवार को पायलटों को बीच हवा में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद विमान अपने मूल स्थान पर वापस लौट आया। विमान संख्या एआई 315 ने हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान भरी, लेकिन 90 मिनट के भीतर ही वापस लौट आया।

विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के समान मॉडल का था, जिसमें सवार 242 में से 241 लोग मारे गए थे और कई अन्य जमीन पर थे।

बताया जा रहा है कि विमान वापस लौटने से पहले हांगकांग हवाई क्षेत्र के आसपास ही रुका था। एयर इंडिया ने बाद में एक बयान जारी कर कहा, "यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई गई है। हम इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सभी आवश्यक ऑन-ग्राउंड सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

यह घटना हाल के दिनों में बोइंग 787-8 मॉडल से जुड़ी दूसरी घटना है। चेन्नई जाने वाले ब्रिटिश एयरवेज ड्रीमलाइनर को रविवार को तकनीकी समस्याओं के कारण लंदन लौटना पड़ा। इसके अलावा, हैदराबाद जाने वाले लुफ्थांसा के एक विमान को बम की धमकी मिलने और लैंडिंग क्लीयरेंस न मिलने के बाद फ्रैंकफर्ट वापस लौटना पड़ा।

उड़ान से जुड़ी हाल की घटनाओं ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर ड्रीमलाइनर से जुड़ी घटनाओं ने।

टॅग्स :एयर इंडियाहॉन्ग कॉन्गदिल्लीहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी