लाइव न्यूज़ :

थलसेना प्रमुख ने कहा, भारत का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, सावधान रहने की जरूरत

By भाषा | Updated: November 5, 2018 05:13 IST

बीते 12 अगस्त को लंदन के ट्रैफल्गार स्क्वायर में सैकड़ों लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में रैली की थी। दि सिख्स फॉर जस्टिस नाम के संगठन ने कहा था कि इसकी रैली का मकसद 2020 में एक अबाध्यकारी जनमत-संग्रह के लिए जागरूकता पैदा करना था।

Open in App

पंजाब में फिर से आतंकवाद फैलाने की कोशिशों के बारे में चेताने के एक दिन बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार (4 नवंबर) को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। जनरल रावत ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को पर्व-त्योहार के मौजूदा मौसम में सावधान रहने की जरूरत है ताकि देश-विरोधी ताकतें अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकें।

उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हमारा एक पड़ोसी देश है जो हमेशा यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। हमारा देश प्रगति कर रहा है जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा।’’ 

रावत ने शनिवार को कहा था कि बाहरी या विदेशी ताकतों के दम पर पंजाब और असम में फिर से आतंकवाद की जड़ें जमाने की कोशिश की जा रही हैं और यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो काफी देर हो जाएगी। पंजाब की प्रगति की रफ्तार को ‘‘बहुत तेज’’ बताते हुए रावत ने कहा कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया में आने वाली चीजें पढ़ता रहा हूं। ब्रिटेन में ‘रेफरेंडम 2020’ होने वाला है....हम इसे चाहे जो भी कहें, पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।’’ रावत ने कहा, ‘‘हमें सावधान रहना है।’’ 

बीते 12 अगस्त को लंदन के ट्रैफल्गार स्क्वायर में सैकड़ों लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में रैली की थी। दि सिख्स फॉर जस्टिस नाम के संगठन ने कहा था कि इसकी रैली का मकसद 2020 में एक अबाध्यकारी जनमत-संग्रह के लिए जागरूकता पैदा करना था।

थलसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि हाल में पंजाब में कुछ आतंकी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया गया और राज्य के लोगों को चौकस रहना चाहिए। रावत ने कहा, ‘‘पंजाब ऐसा राज्य है जहां आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया। क्यों? क्योंकि राज्य के लोगों ने इसे रोका।’’ 

टॅग्स :बिपिन रावतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा