लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Kerala: 'कांग्रेस और कम्युनिस्ट समाप्त, आने वाला समय बीजेपी का', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 13:06 IST

Amit Shah In Kerala: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केरल के अलप्पुझा में चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने चुनावी सभा में एनडीए उम्मीदवार सोभा सुरेंद्रन के लिए वोट मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने चुनावी सभा में एनडीए उम्मीदवार सोभा सुरेंद्रन के लिए वोट मांगेकेरल में कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने आतंकवादियों को पनाह दी हैअमित शाह ने कहा कि यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है

Amit Shah In Kerala: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केरल के अलप्पुझा में चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने चुनावी सभा में एनडीए उम्मीदवार सोभा सुरेंद्रन के लिए वोट मांगे। अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने आतंकवादियों को पनाह दी है। अल्पसंख्यक वोट-बैंक हासिल करने के उनके स्वार्थी एजेंडे ने उन्हें पीएफआई का समर्थन करने के लिए मजबूर किया है।

अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। ये 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। यह भारत को कृषि, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में नंबर-1 बनाने का चुनाव है। दुनिया और देश में अस्तित्व खो रहे हैं कम्युनिस्ट और देश में अस्तित्व खोती जा रही है कांग्रेस। आने वाला समय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि केरल के सभी मछुआरे और किसान मोदी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

पीएम मोदी को वोट देने का मतलब है विकास के लिए वोट करना, समृद्धि के लिए वोट करना और केरल के हर कोने में संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए वोट करना। मुझे यहां आप सभी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आपका उत्साह बताता है कि आपने हमें जिताने की ठान ली है। हमारे उम्मीदवार को आपका प्रत्येक वोट मोदी को फिर से भारत का प्रधान मंत्री बनाना सुनिश्चित करेगा। हाल के सभी सर्वेक्षणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूरा केरल भाजपा के साथ, नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा कि केरल और देश को पीएम मोदी सुरक्षित रख सकते हैं, केरल और देश का विकास मोदी ही कर सकते हैं।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiकेरलकेरला कांग्रेस (एम)लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल