लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर जहां पढ़े वहां के प्रिंसिपल हैं अमित शाह: कैलाश विजयवर्गीय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 07:47 IST

भाजपा महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की जनता का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर से भरोसा उठ चुका है और कोई भी चुनावी रणनीतिकार इस चीज को बदल नहीं सकता.

Open in App

पश्चिम बंगाल में 2021 में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा है कि वह अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) से बड़े रणनीतिकार नहीं हैं. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''किशोर की तुलना में अमित शाह बड़े चुनावी रणनीतिकार हैं और जहां तक चुनावी रणनीति का सवाल है, भाजपा प्रमुख उस कॉलेज के पिं्रसिपल हैं जिसमें प्रशांत किशोर अभी तक छात्र हैं.''

भाजपा महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की जनता का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर से भरोसा उठ चुका है और कोई भी चुनावी रणनीतिकार इस चीज को बदल नहीं सकता.

किशोर ने गुरुवार को यहां तृणमूल प्रमुख से मुलाकात की थी, जिससे निकट भविष्य में उनके ममता के साथ काम करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, ताकि टीएमसी को राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने और 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल पर अपनी पकड़ बनाए रखने में मदद मिल सके.

बहरहाल, तृणमूल नेतृत्व और किशोर, दोनों ही इस नियुक्ति के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं. हालांकि, टीएमसी सूत्रों ने बताया कि किशोर के अपनी टीम के साथ जुलाई से बंगाल में काम करने की संभावना है.

लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में 18 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की. वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं.

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित