लाइव न्यूज़ :

अटकलों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा, अंतिम फैसला जनता का होगा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:25 IST

Open in App

महिषादल (पश्चिम बंगाल), 29 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी के ममता बनर्जी सरकार से इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर जारी अटकलों के बीच उन्होंने रविवार को कहा कि अंतिम फैसला जनता का होगा।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया और आजादी के संघर्ष में अपने गृह जिले पूर्वी मेदिनीपुर के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित करेंगे और ब्रिटिश शासन के खिलाफ तामलुक की जनता के बलिदानों को याद करेंगे। हम हमारे संविधान के निर्माताओं को याद करेंगे जो ‘जनता के लिए, जनता का, जनता द्वारा’ के सिद्धांत में विश्वास रखते थे।’’

ताम्रलिप्त जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अधिकारी ने कहा कि संगठन के बैनर तले दिसंबर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे और तामलुक में 1942 के स्वतंत्रता संघर्ष को याद करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह संगठन तीन दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के जन्मस्थान पर उनकी जयंती मनाएगा और 17 दिसंबर को तामलुक में 1942 में बनी ‘ताम्रलिप्त नेशनल गवर्नमेंट’ को याद किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रंजीत बोयल की याद में रैली के आयोजन की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं और इनका उनके इस्तीफे से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिसंबर से अगले साल अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अंतिम निर्णय जनता लेगी।’’

महिषादल से करीब 10 किलोमीटर दूर हल्दिया में प्रदेश सरकार के मंत्रियों राजीब बनर्जी और सुजीत बोस ने तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई की एक रैली का नेतृत्व किया।

बोस ने कहा, ‘‘जो बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, कभी सफल नहीं होंगे। हमारी नेता ममता बनर्जी हैं, जिन्होंने सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों की अगुवाई की थी। वह जनता की सच्ची नेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?