लाइव न्यूज़ :

अठारह साल से अधिक आयु के सभी सरकारी कर्मी जल्द से जल्द कराएं टीकाकरण : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को 18 साल से अधिक आयु के सभी सरकारी कर्मियों को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द अपना कोविड रोधी टीकाकरण कराएं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) 18 साल से अधिक उम्र के सभी सरकारी कर्मियों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की सलाह दे रहा है।’’

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि चूंकि सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम में 18 साल और इससे अधिक आयु के लोगों को शामिल करने का निर्णय किया है, इसलिए इस समूह के सभी कर्मियों को सलाह दी जा रही है कि वे टीकाकरण कराएं।

सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय के सहयोग से नॉर्थ ब्लॉक में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी