लाइव न्यूज़ :

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मनचलों पर लगाम लगाने की तैयारी, गठित की गई पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2025 19:13 IST

मनचलों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए और छात्रों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी।

Open in App

पटना:बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मनचलों पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है, जो स्कूल, कॉलेज और सड़कों पर महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देने वाले रोमियो से निपटेगा। महिला पुलिस टीम अब सादे लिबास में महिला कॉलेजों के बाहर खड़ी रहेंगे। अगर कॉलेज के बाहर उन्हें संदिग्ध गतिविधि करते या बेवजह घूमते हुए कोई लड़के देखता है तो पुलिस तुरंत उसे गिरफ्तार कर लेगी।

मनचलों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए और छात्रों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी। महिला पुलिस की ओर से छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिससे उन्हें तुरंत मदद मिलेगी। 

बिहार पुलिस के अनुसार छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाहर महिला फोर्स की तैनाती बढ़ा दी है। सादे लिबास में तैनात यह फोर्स छुट्टी के समय उन मनचलों पर नजर रख रही है, जो छात्राओं को परेशान करने या छेड़छाड़ की नीयत से गेट के आसपास मंडराते हैं। 

पुलिस इन मनचलों पर अब सख्त कार्रवाई करेगी। महिला पुलिस ने कहा है कि ऐसी किसी भी परेशानी में छात्राएं और महिलाएं तुरंत फोन करें। शक्ति सुरक्षा दल के ये दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं 929659817- 9296580210। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात महिला फोर्स तुरंत पहुंचने की व्यवस्था करेगी। 

पटना पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल–कॉलेज के बाहर ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित एंटी रोमियो स्क्वायड को तैनात किया गया है। 

उन्होंने बताया कि टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें यह निर्देशित किया गया है कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लें और पीड़ित की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाएँ। टीम का संचालन जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रत्यक्ष अधीन होगा, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड आम नागरिकों को भी इस अभियान में भागीदार बनाने का प्रयास करेगी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब