लाइव न्यूज़ :

एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दिया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि: मोदी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:14 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक दिए जाने को एक रिकार्ड और ‘‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’’ बताया और इसके लिए अभियान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही यह जानकारी दी कि भारत ने शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी, जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।’’ टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को आज एक और उपलब्धि हासिल हुई जब देश में यह आंकड़ा 60 करोड़ के पार चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला