लाइव न्यूज़ :

स्पैनिश फ्लू आने से कुछ महीने पहले पैदा हुए 104 वर्षीय व्यक्ति ने कोविड टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च वर्ष 1918 में स्पैनिश फ्लू महामारी आने से कुछ महीने पहले पैदा हुए एक व्यक्ति ने यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी दास चावला (104) को शुक्रवार को सर गंगा राम अस्पताल में कोविशील्ड की खुराक दी गई और इसका उन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नवंबर 1917 में जन्मे, पटेल नगर निवासी, चावला 1975 में भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में चावला के हवाले से कहा गया है, ‘‘मैं हर पात्र व्यक्ति से आगे आकर कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह करता हूं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।’’

अस्पताल ने दावा किया, ‘‘इस उम्र में भी, वह एक सक्रिय जीवन जीते हैं और किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘उन्हें सफलतापूर्वक टीका लगाया गया था, और उन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा।’’

चावला का जन्म एक नवंबर 1917 को हुआ था, जब प्रथम विश्व युद्ध समाप्त होने के करीब था। वर्ष 1918 में स्पैनिश फ्लू महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया था।

बयान में कहा गया है कि चावला अपनी सेवा के दौरान अमेरिका, नीदरलैंड और पाकिस्तान जैसे विभिन्न देशों में तैनात रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?