लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 894 नये मामले, चार की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 10:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 नवंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 894 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2.61 लाख से अधिक हो गयी है । इसके साथ ही संक्रमण के कारण सूबे में चार और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1,423 हो गया है । सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

राज्य सरकार की तरफ से 19 नवंबर की रात आठ बजे तक के आंकड़ों के साथ जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बृहद हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक 154 नये मामले सामने आये हैं । इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 84 और रंगारेड्डी में 70 नये मामले सामने आये हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 39,448 लोगों का उपचार चल रहा है । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 50.50 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

इसके अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 1.5 प्रतिशत है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि तेलंगाना में ठीक होने की दर 94.67 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?