लाइव न्यूज़ :

कुल्लू में बस गहरे नाले में गिरी, 44 लोगों की मौत, 34 घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2019 05:08 IST

कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के बृहस्पतिवार को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई।

बस कुल्लू से गड़ गुशानी जा रही थी। बंजार पटवारी शीतल कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि यह बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई।

कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानान्तरित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये है और घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?