लाइव न्यूज़ :

यूसीसी को लेकर यूपी में बैकफुट पर सपा, रालोद और कांग्रेस, मसौदा सामने आने पर अपना बताएंगे अपना रुख

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 7, 2023 18:53 IST

कॉमन सिविल कोड का यह मुद्दा चुनाव में किस करवट बैठेगा-इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जैसे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता उलझन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा, कांग्रेस और रालोद जैसे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता यूसीसी को लेकर उलझन में दबी जुबान से विरोध जताने के बाद अब यह तीनों दल इसे ज्यादा तूल देने के मूड में नहींजबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यूसीसी के समर्थन किया है

लखनऊ: कॉमन सिविल कोड (यूसीसी) यानी समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में तीन प्रमुख विपक्षी दल दुविधा में है। कॉमन सिविल कोड का यह मुद्दा चुनाव में किस करवट बैठेगा-इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जैसे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता उलझन में हैं। इन तीनों ही दलों में इस मुद्दे पर विचार के लिए पार्टी के आला नेताओं के बीच चर्चा हुई, लेकिन किसी रणनीति पर सहमति नहीं बन पायी हैं। 

कुल मिलाकर अभी यह कहा जा सकता है कि यूसीसी को लेकर यूपी में अभी तीन विपक्षी दल बैकफुट पर हैं। ऐसे में अब यूसीसी का दबी जुबान से विरोध जताने के बाद अब यह तीनों दल इसे ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है। इन तीनों ही दलों के नेताओं को यह अहसास है कि अगर उसने इस पर मुखर होकर इसके खिलाफ आवाज उठाई तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस पर उसे घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी, इसलिए अब इन दलों के नेता यह कह रहे हैं कि यूसीसी का मसौदा सामने आने पर ही वह अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

यह बहुत कमाल की बात है कि भारतीय जनसंघ के जमाने से चले आ रहे समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी हमेशा दुविधा में रही है। हालांकि समान नागरिक संहिता संघ के कोर अजेंडे और भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है। यह उन मुद्दों में भी शामिल है, जिससे भाजपा को समय-समय पर सियासी ऑक्सीजन मिलती रही है।

अब योजनाबद्ध तरीके से लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने जिस तरह से यूसीसी का सवाल उछाला है, उससे यही कयास लग रहे हैं कि अगले चुनाव में भाजपा इसे अपना सियासी अस्त्र बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके बाद भी कांग्रेस के नेता इसका खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं को लगता है कि इसका विरोध करना कांग्रेस के बहुसंख्यक हिंदू मतदाताओं की नजर में हिंदू विरोधी साबित करेगा। इसके चलते ही कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रमक होने के बजाय फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि समान नागरिक संहिता को लेकर उसका पुराना स्टैंड कायम है कि इस स्तर पर इसे लागू करना ठीक नहीं है। बाकी कोई मसौदा सामने आएगा तो फिर वह कोई टिप्पणी करेगी।

अब कांग्रेस की इसी लाइन को पकड़ते हुए सपा और रालोद भी यूसीसी का दाबी जुबान से विरोध जताने के बाद यूपी में इसे ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है। इन दोनों दलों को भी यह लगता है कि इस मुद्दे पर ज्यादा मुखर हुए तो उन्हें यूपी में नुकसान हो सकता है। इसलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपने नवीनतम मुद्दे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को महत्व दे रहे हैं। यह एक तरह से सपा के वर्ष 2022 के फार्मूले का विस्तार ही है।

इसी के आधार पर सपा ने अपना सामाजिक जातीय समीकरण इस तरह बिठाया जिससे उसके विधायकों की तादाद 47 से बढ़कर 111 हो गई। इसी फार्मूले से रालोद की भी संख्या में इजाफा हुआ है, इसलिए जयंत चौधरी भी पश्चिम यूपी में अपने सामाजिक समरसता के अभियान पर ध्यान दे रहे हैं। 

अखिलेश और जयंत दोनों का ही यह मत है कि गैरयादव पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों को तवज्जो देते हुए जातीय जनगणना कराने की मांग और  पिछड़ों, दलितों को उसका हक दिलाने का सवाल जनता के बीच उठाते हुए इस वर्ग को अपने पक्ष में लामबंद किया जाए, तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के रथ को रोका जा सकता है. और ऐसा करने के लिए भाजपा के यूसीसी मुद्दे से उलझने की जरूरत नहीं हैं। 

इस मामले में बैकफुट पर रहना ही उनके लिए फायदेमंद है। इसी सोच के तहत सपा, कांग्रेस और रालोद यूपी में यूसीसी के मुद्दे पर बैकफुट पर हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यूसीसी के समर्थन किया है। यूपी में योगी सरकार की सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी तथा भाजपा में शामिल होने को आतुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भी यूसीसी का समर्थन करने का ऐलान कर चुके हैं।

टॅग्स :समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)समाजवादी पार्टीकांग्रेसराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल