लाइव न्यूज़ :

Rakhi Sawant Health Update: कैंसर की खबरों के बीच राखी सावंत ने बताया सच, बोलीं- "मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर...जल्द होगी सर्जरी"

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2024 13:01 IST

Rakhi Sawant Health Update:राखी सावंत ने अपना हेल्थ अपेड देते हुए बताया कि उनकी शनिवार को सर्जरी होगी।

Open in App

Rakhi Sawant Health Update: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी फनी हरकतों से इंटरनेट पर छाई रहती है। पैपराजी के कैमरे हमेशा उनके अतरंगी मजाक और हरकतों के कारण कैप्चर करते रहते हैं लेकिन इस समय सबको हंसाने वाली राखी परेशानियों से घिरी हुई है। दरअसल राखी सावंत ने हाल ही में खबर साझा की थी कि वह बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती है। अब राखी ने नया खुलासा करते हुए कहा कि उनके गर्भाशय में बड़ा ट्यूमर है जिसकी जल्द सर्जरी होने वाली है।

गुरुवार देर रात राखी ने यह जानकारी खुद फैन्स के साथ साझा कि और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर बढ़ रहा है। मैं उस दिन पैपराजी के सामने तौलिया पहनकर डांस कर रही थी लेकिन जब मैं घर गई तो बेहोश हो गई। रितेश मुझे अस्पताल ले गए और मेरे परीक्षणों के बाद, हमें पता चला कि मुझे ट्यूमर है। मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और मैं शनिवार को सर्जरी कराऊंगी।''

अपना हेल्थ अपडेट देते देते राखी काफी भावुक हो गई और वह रोने लगी।  उन्होंने खुद को एक फाइटर बताया। उन्होंने रोते हुए कहा, "मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी है और बचपन से ही कई बाधाओं और लड़ाइयों से लड़ी हूं। मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ने जा रही हूं। मुझे पता है कि मुझे कुछ नहीं होगा क्योंकि मेरे पास मेरी मां का आशीर्वाद है। मैं एक योद्धा हूं और मैं वापस आऊंगी, छोटा सा ट्यूमर तो है, निकल जाएगा।''

उन्होंने कहा, "मैं वापस आऊंगी और नाचूंगी और गाऊंगी। मैं फिर से लोगों का मनोरंजन करूंगी। मैं अभी अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन रितेश आप सभी को अपडेट रखेंगे।" बता दें कि रितेश राखी के एक्स हसबैंड हैं जिनके साथ राखी ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था।

गौरतलब है कि 14 मई, मंगलवार को राखी को अस्पताल ले जाया गया और शुरुआत में, रितेश ने कहा था कि उन्हें 'हृदय संबंधी बीमारियाँ' थीं। हालाँकि, बाद में पुष्टि हुई कि उनके पेट में दर्द था जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :राखी सावंतकैंसरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई