लाइव न्यूज़ :

Viral video: जमीन से कई फीट उपर चलते हैं ये आदिवासी बच्चे, स्टिल्ट की मदद से चलने में माहिर, जानें कारण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2024 13:56 IST

बन्ना लोगों ने स्टिल्ट वॉकिंग को एक कला के रूप में विकसित किया है। उनके प्रदर्शन में अक्सर नृत्य जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं। वे अपने टखनों के चारों ओर घंटियाँ भी पहनते हैं। स्टिल्ट पर चलने वाले लोगों को तेवा कहा जाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलकड़ी की स्टिल्ट की मदद से जमीन से कई फीट उपर चलते हैंऐसा करने वाली इथियोपिया की बन्ना जनजाति हैबन्ना जनजाति ने इस चुनौतीपूर्ण कौशल को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लिया है

Viral video: आपने सर्कस में करतब के दौरान कुछ लोगों को लकड़ी की स्टिल्ट की मदद से  जमीन से कई फीट उपर चलते देखा होगा। लेकिन सामान्य रूप से 10 फुट ऊंचे स्टिल्ट पर चलना अधिकांश लोगों को अव्यावहारिक लग सकता है। लेकिन इसी दुनिया में एक आदिवासी जनजाति है जो घर से बाहर जब भी कदम रखती है तो 10 फुट ऊंचे स्टिल्ट पर चलती है। इनके बच्चे भी लकड़ी के स्टिल्ट के सहारे चलने में माहिर होते हैं। 

ऐसा करने वाली इथियोपिया की बन्ना जनजाति है। बन्ना जनजाति ने इस चुनौतीपूर्ण कौशल को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लिया है। एक्स पर हाल ही में सामने आए एक वीडियो से लोगों का ध्यान इस असाधारण परंपरा की ओर गया। वीडियो में  बन्ना जनजाति बच्चों को स्टिल्ट्स पर कठिन इलाकों में भी आसानी से चलते हुए देखा जा सकता है। 

स्टिल्ट वॉकिंग की परंपरा सदियों पुरानी है 

जब हमने इस परंपरा के पीछे की वजह पता कि तो कुछ खास जानकारियां सामने आईं। टेल्स ऑफ़ अफ़्रीका वेबसाइट के अनुसार बन्ना जनजाति के बीच स्टिल्ट वॉकिंग की परंपरा सदियों पुरानी है। यह उनकी सांस्कृतिक पहचान है। व्यावहारिक रूप से स्टिल्ट्स के प्रयोग से जनजाति के लोगों को दलदली जमीन पार करने में आसानी होती है। नदियों को पार करने और कीचड़ भरे इलाकों में आसानी से जाने में मदद होती है साथ ही जहरीले सांपों से खुद को बचाने के लिए भी  बन्ना जनजाति द्वारा इसका प्रयोग किया जाता है। 

हालांकि लकड़ी की स्टिल्ट की मदद से  जमीन से कई फीट उपर चलना इतना आसान नहीं है। बन्ना जनजाति में एक कुशल स्टिल्ट वॉकर या तेवा बनने के लिए वर्षों के समर्पण और अभ्यास की आवश्यकता होती है। स्टिल्ट मजबूत लकड़ी के डंडों से तैयार किए जाते हैं। इनमें रस्सियों और चमड़े की पट्टियों का इस्तेमाल कर पैर रखने की जगह बनाई जाती है। संतुलन की कला में महारत हासिल करना महत्वपूर्ण है।  बन्ना जनजाति ने इसे उल्लेखनीय कुशलता से हासिल किया है। 

बन्ना लोगों ने स्टिल्ट वॉकिंग को एक कला के रूप में विकसित किया है। उनके प्रदर्शन में अक्सर नृत्य जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं। वे अपने टखनों के चारों ओर घंटियाँ भी पहनते हैं। स्टिल्ट पर चलने वाले लोगों को तेवा कहा जाता हैं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोEthiopiaसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?