लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 1991 नये चिकित्सकों की भर्ती

By भाषा | Updated: December 17, 2020 15:30 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान सरकार ने अपने चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत 1991 चिकित्सकों की भर्ती की है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में पहली बार एक साथ 1991 चिकित्सक नियुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में रिकॉर्ड 2000 चिकित्सकों की भर्ती का काम पूरा किया गया है।

उन्होंने बताया कि नव चयनित 1991 चिकित्सकों की नियुक्ति संबंधी आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इन चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त लगभग सभी पदों पर चिकित्सक तैनात कर दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा एक चिकित्सक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है जबकि आठ चिकित्सकों के प्रमाण पत्रों का प्रमाणीकरण प्रक्रियाधीन है। इससे पहले इसी साल 735 चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी थी।

शर्मा ने कहा कि नियुक्त चिकित्सकों में से पीजी किए चिकित्सकों को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार तहसील मुख्यालय सहित शहरी क्षेत्रों में तथा एमबीबीएस किए हुए सभी चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि नव चयनित चिकित्सकों में से लगभग 250 चिकित्सक विभिन्न संकायों में पीजी हैं।

उन्होंने बताया कि इनकी नियुक्ति से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न शहरी तथा ग्रामीण चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी पूरी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?