लाइव न्यूज़ :

175 पुलिसकर्मियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

By भाषा | Updated: January 26, 2021 01:09 IST

Open in App

जम्मू, 25 जनवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को 175 पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता तथा मेधावी सेवा के लिये पुलिस पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 72वें गणतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न श्रेणियों में पदकों की भी घोषणा की है ।

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस पदक पाने वालों में 71 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट और मेधावी सेवा तथा वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इनमें से 52 को वीरता, दो को विशिष्ट सेवा और 17 को मेधावी सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पद से सम्मानित किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि 175 पुलिसकर्मियों में से 169 को वीरता के लिये जबकि छह को मेधावी सेवा के लिये जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं