लाइव न्यूज़ :

16 साल की उम्र वाले सेक्स को लेकर फैसला करने में सक्षम, मेघालय हाईकोर्ट का फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2023 16:47 IST

पीठ ने कहा, यह न्यायालय उस आयु वर्ग (लगभग 16 वर्ष की आयु के नाबालिग का जिक्र) के एक किशोर/किशोरी के शारीरिक और मानसिक विकास को देखते हुए, यह तर्कसंगत मानेगा कि ऐसा व्यक्ति अपने संबंध में सचेत निर्णय लेने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देHC ने कहा, 16 वर्षीय लड़की यौन संबंध के संबंध में अपने स्वयं के सचेत निर्णय लेने में सक्षम हैकोर्ट ने नाबालिग पर यौन उत्पीड़न से संबंधित FIR को खारिज कर दियान्यायमूर्ति डब्लू डिएंगदोह की पीठ एक याचिका पर कर रही थी सुनवाई

Meghalaya High Court: मेघालय हाईकोर्ट ने एक नाबालिग पर यौन उत्पीड़न से संबंधित एफआईआर को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि 16 वर्षीय लड़की यौन संबंध के संबंध में अपने स्वयं के सचेत निर्णय लेने में सक्षम है। न्यायमूर्ति डब्लू डिएंगदोह की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। 

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में दावा किया गया है कि यह यौन उत्पीड़न का कार्य नहीं था, बल्कि "विशुद्ध रूप से सहमति" था क्योंकि याचिकाकर्ता और कथित पीड़िता प्यार में थे। पीठ ने कहा, “यह न्यायालय उस आयु वर्ग (लगभग 16 वर्ष की आयु के नाबालिग का जिक्र) के एक किशोर/किशोरी के शारीरिक और मानसिक विकास को देखते हुए, यह तर्कसंगत मानेगा कि ऐसा व्यक्ति अपने संबंध में सचेत निर्णय लेने में सक्षम है।"

लाइव लॉ ने बताया कि याचिकाकर्ता ने कई घरों में काम किया और इसी तरह उसकी कथित पीड़िता से पहचान हुई। यह भी बताया गया है कि यह याचिकाकर्ता के चाचा का घर था जहां दोनों यौन संबंध बनाते थे। अगले दिन, 16 वर्षीय की मां ने याचिकाकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 और पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

याचिकाकर्ता ने अदालत में दावा किया कि यह यौन उत्पीड़न का कृत्य नहीं था क्योंकि नाबालिग लड़की ने अपने बयान और गवाही में खुलासा किया था कि वह याचिकाकर्ता की प्रेमिका थी और साथ ही पुष्टि की थी कि यौन संबंध उसकी सहमति से हुआ था और कोई जबरदस्ती नहीं की गई थी। बयानों और याचिकाकर्ता की दलीलों की जांच के बाद अदालत ने कहा कि नाबालिग के बयान याचिकाकर्ता के पक्ष में थे। अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ मामले को रद्द करते हुए कहा, "प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कोई आपराधिक मामला शामिल नहीं है।"

टॅग्स :मेघालयपोक्सोकोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज