लाइव न्यूज़ :

बच्चों की किडनी में ट्यूमर कैंसर?, केजीएमयू के साथ मिलकर शोधकर रहा चाइल्ड पीजीआई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 12:04 IST

चाइल्ड पीजीआई के शोध केंद्र के शोधकर्ता डॉ. दिनेश साहू ने बताया कि विल्म्स ट्यूमर तीन से चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पाया जाने वाला सबसे घातक किडनी ट्यूमर है।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के चिकित्सक भी सहयोग कर रहे हैं।बच्चों में ट्यूमर बनने के पीछे कुछ बायोमार्कर्स या आनुवांशिक संकेतक होते हैं।बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही उपचार संभव हो सके।

नोएडाः बच्चों की किडनी में ट्यूमर को कैंसर में बदलने वाले कारकों का समय रहते पता लगाकर इलाज संभव बनाने के लिए सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नात्तोकोत्तर शैक्षणिक संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) में शोध किया जा रहा है। इस अध्ययन में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के चिकित्सक भी सहयोग कर रहे हैं।

चाइल्ड पीजीआई के शोध केंद्र के शोधकर्ता डॉ. दिनेश साहू ने बताया कि विल्म्स ट्यूमर तीन से चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पाया जाने वाला सबसे घातक किडनी ट्यूमर है। उन्होंने कहा कि बच्चों में ट्यूमर बनने के पीछे कुछ बायोमार्कर्स या आनुवांशिक संकेतक होते हैं।

जब जीन में म्यूटेशन या बदलाव होता है, तो यह ट्यूमर का रूप ले सकता है इसलिए शोध का उद्देश्य इन बायोमार्कर्स की पहचान करना है। डॉ. साहू ने बताया कि यह अध्ययन तीन से पांच वर्ष के बच्चों पर किया जा रहा है। इसमें जन्म के समय ही कुछ आनुवांशिक परीक्षण कर नए बायोमार्कर्स खोजे जा रहे हैं ताकि बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही उपचार संभव हो सके।

चाइल्ड पीजीआई के एमएस डॉ. आकाश राज ने बताया कि विल्म्स ट्यूमर, जिसे नेफ्रोब्लास्टोमा भी कहा जाता है, बच्चों में सबसे सामान्य किडनी कैंसर है और अधिकांश मामलों का उपचार पांच वर्ष की आयु से पहले किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में ‘जेनेटिक एनालाइजर’ मशीन स्थापित की गई है, जो बीमारी के शीघ्र निदान में मदद करेगी।

टॅग्स :कैंसरबेबी केयरबच्चों का विकासनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम